कोटा में फंसे छात्रों को वापस लाने की कोशिश करेगा महाराष्ट्र: पाटिल
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू किया गया लॉकडाउन तीन मई तक जारी रहेगा।
मुंबई, 25 अप्रैल महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने शनिवार को कहा कि राज्य लॉकडाउन की वजह से राजस्थान के कोटा में फंसे अपने छात्रों को वापस लाने की निश्चित तौर पर कोशिश करेगा।
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू किया गया लॉकडाउन तीन मई तक जारी रहेगा।
जल संसाधन मंत्री ने इंस्टाग्राम के जरिए एक संबोधन में कहा, ‘‘सरकार छात्रों को महाराष्ट्र लाने की निश्चित तौर पर कोशिश करेगी।’’
पाटिल ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से राज्य की आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है, लेकिन इसमें वापसी करने की क्षमता है।
उन्होंने कहा कि सरकार फर्जी खबर या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।
पाटिल ने छात्रों से कहा कि वे लॉकडाउन के दौरान परीक्षाओं की तैयारी करें और जब भी परीक्षा हों, उसके लिए तैयार रहें।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2020 10:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

