देश की खबरें | महाराष्ट्र: महिला से छेड़छाड़ करने का आरोपी सब्जी विक्रेता गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के लातूर शहर के एक बाजार में 24 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में एक सब्जी विक्रेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
लातूर, 30 अगस्त महाराष्ट्र के लातूर शहर के एक बाजार में 24 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में एक सब्जी विक्रेता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि महिला बृहस्पतिवार को आरोपी से सब्जी खरीद रही थी तब यह घटना हुई।
घटना महात्मा फुले सब्जी मार्केट में घटी थी। बाजार कुछ हिंदू संगठनों द्वारा किये गए 'बंद' के आह्वान के बाद शुक्रवार को बंद रहा।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "गांधी चौक पुलिस थाने में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि सुबह जब वह सब्जी खरीद रही थी तो विक्रेता ने उसे गलत तरीके से छुआ। उसकी हरकत से नाराज होकर उसने उसे थप्पड़ मारा और बाद में अपने परिवार के सदस्यों के साथ पुलिस के पास पहुंची।"
उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय अजीम काजी के रूप में हुई है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शहर इकाई और कुछ हिंदू संगठनों के सदस्यों ने बृहस्पतिवार शाम को एक संवाददाता सम्मेलन करके आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की।
उन्होंने 'बाजार बंद' का आह्वान भी किया जिसके चलते बाजार बंद रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2024 10:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

