एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री गडकरी, गोयल ने अच्छी बढ़त बनाई

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा चुनाव की मतगणना के नवीनतम रुझानों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र में अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में स्पष्ट बढ़त हासिल कर ली है।

ताजा खबरें | महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री गडकरी, गोयल ने अच्छी बढ़त बनाई

मुंबई, चार जून लोकसभा चुनाव की मतगणना के नवीनतम रुझानों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र में अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में स्पष्ट बढ़त हासिल कर ली है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 1,26,802 वोट से आगे रहते हुए 2,56,448 वोट हासिल किए हैं।

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी नागपुर लोकसभा सीट पर अब तक 2,51,217 वोट हासिल करने के बाद कांग्रेस के विकास ठाकरे से 46,434 वोटों से आगे हैं।

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) मंत्री नारायण राणे ने रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग में 23,933 वोटों की बढ़त बना ली है, जहां उन्हें अब तक 2,16,045 वोट मिले हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्य सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार से 79,947 वोट से पीछे चल रहे हैं।

कोल्हापुर में राजपरिवार के वंशज शाहू छत्रपति 58,753 वोट से आगे चल रहे हैं, जबकि सतारा में छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज भाजपा उम्मीदवार उदयनराजे भोसले पीछे चल रहे हैं।

बीड में भाजपा नेता पंकजा मुंडे और उनके प्रतिद्वंद्वी राकांपा (एसपी) प्रत्याशी बजरंग सोनावणे के बीच कड़ी टक्कर है। जालना में केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे और कांग्रेस नेता कल्याण काले एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

बारामती में राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने 1,08,902 वोट हासिल करके अपनी प्रतिद्वंद्वी सुनेत्रा पवार पर 16,078 वोट की बढ़त बना ली है।

वकील से नेता बने उज्ज्वल निकम ने अब तक 2,55,940 वोट हासिल करके मुंबई उत्तर मध्य सीट पर 51,161 वोटों की स्पष्ट बढ़त बना ली है। भिवंडी लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद कपिल पाटिल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राकांपा (एसपी) उम्मीदवार से 24,675 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि ठाणे शहर में शिवसेना (यूबीटी) के मौजूदा सांसद राजन विचारे 10,9441 वोट से पीछे चल रहे हैं।

कल्याण सीट पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और मौजूदा सांसद श्रीकांत शिंदे 1,29,725 वोट से आगे चल रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2024 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).