एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र: पालघर में 13.5 लाख रुपये मूल्य की मेफेड्रोन के साथ युगांडा की महिला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में 13.5 लाख रुपये मूल्य की मेफेड्रोन जब्त करने के बाद पुलिस ने युगांडा की 39 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र: पालघर में 13.5 लाख रुपये मूल्य की मेफेड्रोन के साथ युगांडा की महिला गिरफ्तार

पालघर, एक फरवरी महाराष्ट्र के पालघर जिले में 13.5 लाख रुपये मूल्य की मेफेड्रोन जब्त करने के बाद पुलिस ने युगांडा की 39 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मीरा-भयंदर वसई-विरार (एमबीवीवी) पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ(एएनसी) ने आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) और विदेशी विषयक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) मदन बल्लाल ने बताया कि एएनसी टीम ने बृहस्पतिवार रात तुलिंज इलाके में एक झील के पास संदिग्ध रूप से घूम रही महिला को देखने के बाद रोक लिया।

उन्होंने बताया कि महिला के सामान की जांच करने पर टीम को 13.5 लाख रुपये मूल्य की 67.5 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) मिली।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला युगांडा की रहने वाली है और पुलिस उसके नेटवर्क की जांच कर रही है।

पुलिस इस बात की जांच भी कर रही कि वह कहां से प्रतिबंधित पदार्थ लाती थी और उसके ग्राहक कौन थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2025 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).