देश की खबरें | महाराष्ट्र: रायगढ़ में एक रसायन कारखाने में विस्फोट होने से दो श्रमिकों की मौत और चार घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक रसायन कारखाने में विस्फोट होने से दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 12 सितंबर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक रसायन कारखाने में विस्फोट होने से दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई से 110 किलोमीटर दूर रोहा कस्बे के धातव एमआईडीसी स्थित 'साधना नाइट्रो केम लिमिटेड' कारखाने में पूर्वाह्न करीब 11.15 बजे विस्फोट हुआ था।
रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घर्गे ने बताया, ''रासायनिक संयंत्र के भंडारण टैंक में विस्फोट हुआ था।''
उन्होंने बताया कि भंडारण टैंक में विस्फोट होने से उस वक्त वहां काम कर रहे दो कर्मचारियों की मौत हो गई और चार लोग झुलस गए।
घर्गे ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने घटनास्थल पर तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा घटनास्थल पर अभियान जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2024 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

