देश की खबरें | महाराष्ट्र : बस-कार की टक्कर में दो लोग जिंदा जले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नासिक जिले में रविवार को राज्य परिवहन की एक बस और कार के बीच टक्कर के बाद लगी आग में दो लोगों की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नासिक, चार अगस्त महाराष्ट्र के नासिक जिले में रविवार को राज्य परिवहन की एक बस और कार के बीच टक्कर के बाद लगी आग में दो लोगों की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि नासिक-कलवान मार्ग पर हुए इस हादसे के समय कार में पांच लोग यात्रा कर रहे थे।
एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर के कारण बस और कार में आग लग गई।
उन्होंने बताया, “कार में सवार पांच यात्रियों में से दो की झुलसकर मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोगों को पुलिस कर्मियों और अन्य लोगों ने सुरक्षित बचा लिया। ”
अधिकारी ने बताया, “बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।”
उन्होंने बताया कि मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
अधिकारी ने बताया कि डिंडोरी थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2024 11:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

