देश की खबरें | महाराष्ट्र : ठाणे में बच्चियों को अगवा करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो नाबालिग बहनों को अगवा करने के आरोप में एक व्यक्ति और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे (महाराष्ट्र), आठ जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो नाबालिग बहनों को अगवा करने के आरोप में एक व्यक्ति और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वागले इस्टेट पुलिस थाने में वरिष्ठ निरीक्षक डी एस धोले ने बताया कि महिला इन बच्चियों की रिश्तेदार थी, जिन्हें मुक्त करा लिया गया है और वे सुरक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों बहनों की उम्र पांच और छह साल है। वे बुधवार को अपने घर के पास खेल रही थीं तभी महिला उन्हें अगवा कर फरार हो गयी।

धोले ने बताया कि अपने पुरूष साथी के साथ वह दोनों बच्चियों को भिवंडी शहर के पास कालहेर ले गयी।

बच्चियों के माता पिता ने शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों सूफियां शेख (23) और अनिल गांबले (27) की पहचान तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\