एजेंसी न्यूज

Maharashtra: अमरावती में मकान ढहने से दो लोगों की मौत, तीन घायल

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में मंगलवार सुबह मकान ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Maharashtra: अमरावती में मकान ढहने से दो लोगों की मौत, तीन घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( Photo Credit: Pixabay )

नागपुर (महाराष्ट्र), 19 जुलाई : महाराष्ट्र के अमरावती जिले में मंगलवार सुबह मकान ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. घटना नागपुर से करीब 150 किलोमीटर दूर जिले के चंदूर बाजार तालुका के फुबगांव गांव की है.

अमरावती में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है. एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि ढांचा गिरने से मकान में रहने वालों में से दो लोगों की मौत हो गई. यह भी पढ़ें : Maharashtra: पुणे के एक शोरूम में आग लगने से सात इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक

उन्होंने कहा कि तीन अन्य लोगों को बचा लिया गया और घटना में आई चोट के इलाज के लिए अमरावती जिला अस्पताल में भेजा गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2022 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).