महाराष्ट्र : रासायनिक संयंत्र में विस्फोट होने से दो की मौत, तीन घायल

कंपनी गैलेक्सी सर्फेक्टेंट्स ने दावा किया कि विस्फोट होने के बाद आग नहीं लगी थी। इससे पहले एक स्थानीय निकाय अधिकारी ने बताया था कि विस्फोट के बाद संयंत्र में आग लग गयी थी।

जमात

पालघर, 13 अप्रैल महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक निजी रासायनिक संयंत्र में विस्फोट होने से दो श्रमिकों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

कंपनी गैलेक्सी सर्फेक्टेंट्स ने दावा किया कि विस्फोट होने के बाद आग नहीं लगी थी। इससे पहले एक स्थानीय निकाय अधिकारी ने बताया था कि विस्फोट के बाद संयंत्र में आग लग गयी थी।

कंपनी ने कहा कि तारापुर एमआईडीसी इलाके में स्थित संयंत्र में घटना के समय 67 कर्मचारी काम कर रहे थे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि विस्फोट के कारण का पता लगाया जा रहा है।

कंपनी ने कहा कि इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हो गए।

कंपनी ने पीड़ितों के परिवारों के साथ संवेदना जताते हुए कहा कि उन्हें मदद दी जा रही है।

जिला आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि विस्फोट दोपहर में करीब 12 बजे हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड