एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र: रासायनियक संयंत्र में विस्फोट में दो की मौत

जिला आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि बोइसर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गैलेक्सी सर्फेक्टेंट्स के परिसर में दोपहर 12 बजे के आसपास यह हादसा हुआ।

महाराष्ट्र: रासायनियक संयंत्र में विस्फोट में दो की मौत
जमात

पालघर, 13 अप्रैल महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक रासायनिक संयंत्र में विस्फोट के बाद आग लगने से दो श्रमिकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिला आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि बोइसर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गैलेक्सी सर्फेक्टेंट्स के परिसर में दोपहर 12 बजे के आसपास यह हादसा हुआ।

कदम ने कहा, "हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।"

कुछ स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने दोपहर में संयंत्र से तेज आवाज सुनी।

घायल कर्मचारी को अस्पताल ले जाया गया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग की लपटों पर काबू पाने का प्रयास जारी है।

कदम ने कहा कि विस्फोट के कारण का पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 13, 2020 03:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).