Maharashtra: बिजली की तार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत
महाराष्ट्र के उल्हासनगर कस्बे में एक इमारत की छत पर काम करने के दौरान बिजली की तार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
ठाणे, 19 अगस्त : महाराष्ट्र (Maharashtra) के उल्हासनगर कस्बे में एक इमारत की छत पर काम करने के दौरान बिजली की तार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार को शांति नगर इलाके में उस समय हुई, जब दोनों व्यक्ति काम करने के दौरान तार की चपेट में आ गए. दोनों की ही उम्र करीब 30 साल है. यह भी पढ़ें : UP पैनल आत्मदाह की कोशिश करने वाली दुष्कर्म पीड़िता से जुड़े मामलों की जांच करेगा
उन्होंने बताया कि बिजली का झटका लगने से दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2021 09:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

