देश की खबरें | महाराष्ट्र: मंदिर में आगजनी और चोरी के मामले में दो लोगों पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुजारी पर हमला करके मंदरि से नकदी लूटने और फर्नीचर समेत पास में खड़ी एक कार में आग लगाने के आरोपी दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पालघर, 14 मई महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुजारी पर हमला करके मंदरि से नकदी लूटने और फर्नीचर समेत पास में खड़ी एक कार में आग लगाने के आरोपी दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

जिला पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी सचिन नवादकर ने कहा कि दोनों की पहचान हो गई है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

बोईसर में साईबाबा मंदिर के पुजारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अधिकारी ने कहा कि 12 मई को तड़के करीब तीन बजे दो व्यक्ति मंदिर में घुसे।

उन्होंने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि दोनों व्यक्तियों ने पुजारी को लात घूंसे मारे और वहां छह कुर्सियों में आग लगा दी और नकदी पेटी ले गए जिसमें करीब 20,000 रुपये थे।

अधिकारी ने कहा कि इसके बाद आरोपियों ने मंदिर परिसर में खड़ी एक कार में आग लगा दी। उन्होंने कहा कि जब कार के मालिक ने अपनी कार में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने चाकू निकालकर उस पर हमला करने की धमकी दी।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 457 (अवैध घुसपैठ), 380 (चोरी), 435 (आगजनी) के तहत मामला दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\