देश की खबरें | महाराष्ट्र: सड़क दुर्घटना में सेना के दो जवानों की मौत, ऑटो चालक सहित सात अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में नागपुर के निकट रविवार शाम एक बस और ऑटोरिक्शा की टक्कर में सेना के दो जवानों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नागपुर, 16 जून महाराष्ट्र में नागपुर के निकट रविवार शाम एक बस और ऑटोरिक्शा की टक्कर में सेना के दो जवानों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शाम करीब पांच बजे कैम्पटी शहर के पास कन्हा नदी पुल पर हुई दुर्घटना में ऑटो चालक को भी गंभीर चोटें आईं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
नागपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सात घायल व्यक्तियों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ऑटो में सवार आठ जवानों में से विघ्नेश और धीरज राय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि अन्य घायल जवानों की पहचान दीन प्रधान, कुमार पी, शेखर जाधव, अरविंद, मुरुगन और नागरत्नम के रूप में हुई है।
उसने बताया कि कैम्पटी के एक अस्पताल में भर्ती कुमार पी और नागपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज करा रहे नागरत्नम की हालत गंभीर है।
अधिकारी ने बताया कि घायलों में शामिल ऑटो चालक शंकर खरकबान की भी हालत गंभीर है।
नागपुर से करीब 20 किलोमीटर दूर कैम्पटी स्थित सेना के गार्ड रेजिमेंटल ट्रेनिंग सेंटर (जीआरसी) के कुल 15 जवान दो ऑटो में सवार होकर खरीदारी करने कन्हान गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2024 10:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

