एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | टीकाकरण अभियान में राज्यों की सूची में राजस्थान को पछाड़ कर महाराष्ट्र सबसे ऊपर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 टीकाकरण अभियान में महाराष्ट्र देश में सबसे आगे है जहां अब तक 43,42,646 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

देश की खबरें | टीकाकरण अभियान में राज्यों की सूची में राजस्थान को पछाड़ कर महाराष्ट्र सबसे ऊपर

मुंबई, 25 मार्च कोविड-19 टीकाकरण अभियान में महाराष्ट्र देश में सबसे आगे है जहां अब तक 43,42,646 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

महाराष्ट्र के जन स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ प्रदीप व्यास ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान में 24 मार्च को महाराष्ट्र, राजस्थान से आगे निकल गया। राजस्थान अब दूसरे स्थान पर है जहां 43,27,874 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

व्यास ने कहा, “देश में कोविड-19 टीके की खुराक देने के मामले में महाराष्ट्र राज्यों की सूची में सबसे ऊपर है।”

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक 6,72,128 लोगों को टीके की दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है जिसके बाद दी गई खुराक की कुल संख्या 50,14,774 हो गई है।

व्यास ने कहा, “महाराष्ट्र पहला राज्य बन गया है जो 50 लाख खुराक के आंकड़े को पार कर चुका है। हम टीकाकरण को और बढ़ाएंगे।”

राजस्थान में टीकाकरण खुराक की कुल संख्या 49,94,574 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2021 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).