महाराष्ट्र मे 15 मई से घर पर शराब की आपूर्ति की व्यवस्था शुरू होगी
राज्य सरकार ने मंगलवार को शराब की घर पर आपूर्ति (होम डिलीवरी) की अनुमति दी थी।
मुंबई, 13 मई महाराष्ट्र में शराब की दुकानों पर लोगों की भीड़ रोकने के लिए 15 मई से घर पर शराब की आपूर्ति शुरू की जाएगी। राज्य के आबकारी विभाग ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।
राज्य सरकार ने मंगलवार को शराब की घर पर आपूर्ति (होम डिलीवरी) की अनुमति दी थी।
राज्य के आबकारी विभाग द्वारा जारी सरकारी आदेश के अनुसार दुकान मालिकों ने तैयारी के लिए कुछ और समय मांगा था इसलिए यह सेवा शुक्रवार से शुरू होगी।
आदेश में कहा गया कि राज्य भर में शराब की होम डिलीवरी शुक्रवार से शुरू होगी। संक्रमण से अप्रभावित कुछ इलाकों में दुकानें पहले ही खोल दी गई हैं , उन्हीं इलाकों में यह सेवा दी जाएगी। एक दुकान का मालिक शराब पहुंचाने के लिए 10 से अधिक व्यक्तियों को नियुक्त नहीं कर सकता है और एक व्यक्ति एक बार में 24 बोतल से अधिक शराब नहीं ले सकता है।”
उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करते हुए, सरकार ने यह भी आदेश दिया कि दुकान मालिक बोतल पर छपे मूल्य से अधिक कीमत नहीं ले सकता।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

