जरुरी जानकारी | नासकॉम के साथ मिलकर मुंबई के पास स्टार्टअप के लिये इनक्यूबेटर बनायेगा महाराष्ट्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार नये युग के उद्यमों को बढ़ावा देने के लिये जल्द ही स्टार्टअप इनक्यूबेशन केंद्र बनाने जा रही है।

मुंबई, 19 फरवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार नये युग के उद्यमों को बढ़ावा देने के लिये जल्द ही स्टार्टअप इनक्यूबेशन केंद्र बनाने जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह केंद्र सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योग के संगठन नासकॉम के साथ मिलकर मुंबई के पास बनाया जायेगा।

ठाकरे ने नासकॉम के वार्षिक एनटीएलएफ कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार मुंबई को एशिया में एक फिनटेक हब (वित्तीय प्रौद्योगिकी केंद्र) के रूप में विकसित करने को प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि नासकॉम के 10 हजार स्टार्टअप कार्यक्रम की शुरुआत के बाद पिछले तीन साल में 50 से अधिक नयी कंपनियों को लाभ पहुंचा है। इसके अलावा इनके माध्यम से 1,300 से अधिक रोजगार का सृजन हुआ है।

ठाकरे ने कहा, ‘‘इस सफलता से उत्साहित होकर हम निकट भविष्य में नासकॉम के साथ मिलकर मुंबई के पास एक विशाल इनक्यूबेशन केंद्र बनाने की योजना तैयार कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी