देश की खबरें | महाराष्ट्र: गहनों की दुकान पर गोलीबारी में तीन लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के अंबरनाथ में रविवार दोपहर आभूषणों की एक दुकान पर चार लोगों द्वारा की गई गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 10 जनवरी जिले के अंबरनाथ में रविवार दोपहर आभूषणों की एक दुकान पर चार लोगों द्वारा की गई गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो मोटरसाइकिलों पर पहुंचे हमलावरों ने गोलीबारी की जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने सात गोलियां चलाईं।

अधिकारी ने कहा कि आभूषणों की दुकान को लूटने की कोशिश हालांकि असफल रही और हमलावर मौके से तुरंत भाग गए।

उन्होंने कहा कि तीनों घायल लोगों को उल्हासनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है।

अधिकारी ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए इलाके में नाकाबंदी की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\