देश की खबरें | महाराष्ट्र: मादक मामले में आरोपी ललित पाटिल की मदद करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मादक पदार्थ मामले में आरोपी ललित पाटिल के महाराष्ट्र में पुणे शहर के एक सरकारी अस्पताल से फरार होने में मदद करने के आरोप में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुणे, 19 अक्टूबर मादक पदार्थ मामले में आरोपी ललित पाटिल के महाराष्ट्र में पुणे शहर के एक सरकारी अस्पताल से फरार होने में मदद करने के आरोप में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने यहां बताया कि नासिक की रहने वाली अर्चना निकम और प्रदन्या कांबले को पुणे पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया और बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया।
अदालत ने उन्हें 23 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
अधिकारी ने बताया कि मुंबई में साकीनाका पुलिस ने सचिन रावसाहेब वाघ (30) को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर उस समय पाटिल के साथ था जब वह दो अक्टूबर को अस्पताल से फरार हुआ था।
दोनों महिलाओं की हिरासत का अनुरोध करते हुए, पुणे पुलिस ने अदालत को बताया कि जब पाटिल यहां ससून अस्पताल में भर्ती था, तब वे उससे मिलती थीं और इन दौरान उन्होंने उसे अस्पताल से भगाने की साजिश रची।
पुलिस ने दावा किया कि जब पाटिल भागने के बाद नासिक पहुंचा तो महिलाओं ने उसे 25 लाख रुपये दिए।
पाटिल को पहली बार पिछले साल पुणे पुलिस ने मादक मामले में गिरफ्तार किया था और तीन महीने पहले टीबी के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक 300 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन जब्ती समेत अन्य मामले में वांछित पाटिल को मुंबई के साकीनाका पुलिस थाने की एक टीम ने मंगलवार रात एक होटल से गिरफ्तार किया था।
एक अधिकारी ने बताया कि साकीनाका पुलिस ने बृहस्पतिवार को बेंगलुरु के चेन्ना सेंद्रा इलाके के एक होटल से सचिन वाघ को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि जब पाटिल को उसी होटल में उसके कमरे से गिरफ्तार किया गया, तो वाघ वहां मौजूद नहीं था और उसे बाद में पकड़ा गया।
उन्होंने बताया कि वाघ को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2023 11:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

