एजेंसी न्यूज

Maharashtra Road Accident: बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक कार के डिवाइडर से टकराने के बाद उसमें आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Maharashtra Road Accident: बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
Road Accident (Photo: PTI)

बुलढाणा (महाराष्ट्र), 29 मई: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक कार के डिवाइडर से टकराने के बाद उसमें आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. बीबी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा एक्सप्रेस वे पर देउलगांव कोल गांव के पास सुबह करीब पांच से साढ़े पांच बजे के बीच हुआ. यह भी पढ़ें: Assam-Guwahati Accident: असम के गुवाहाटी में भीषण सड़क हादसा, करीब 7 लोगों की मौत, कई घायल

उन्होंने बताया कि तीन लोगों को लेजा रही कार सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे एक व्यक्ति वाहन से बाहर गिर गया. अधिकारी ने बताया कि टक्कर के बाद कार में आग लग गई जिससे वाहन में सवार दो लोगों की जलकर मौत हो गई। वाहन से बाहर गिरे व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार कार में डीजल का डिब्बा रखा था.

औरंगाबाद जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर पिछले बुधवार को एक कार के डिवाइडर से टकराने से चार लोगों की मौत हो गई थी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले बताया था कि दिसंबर 2022 में मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर परिचालन शुरू होने के बाद से इस साल अप्रैल के अंत तक उस पर हुए हादसों में कुल 39 लोगों की जान गई है और अन्य 143 लोग घायल हुए हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2023 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).