एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र: 20 जनवरी से लापता शिवसेना नेता का शव गुजरात के भिलाड में मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानु से 20 जनवरी से लापता शिवसेना नेता का शव शुक्रवार को पड़ोसी राज्य गुजरात में एक लावारिस कार से बरामद किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र: 20 जनवरी से लापता शिवसेना नेता का शव गुजरात के भिलाड में मिला

पालघर, 31 जनवरी महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानु से 20 जनवरी से लापता शिवसेना नेता का शव शुक्रवार को पड़ोसी राज्य गुजरात में एक लावारिस कार से बरामद किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शिवसेना नेता अशोक ढोडी 20 जनवरी को यहां घोलवाड़ से लापता हो गए थे, जिसके बाद उनके परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि उनका शव शुक्रवार दोपहर गुजरात के वलसाड जिले के भिलाड में एक बंद खदान में एक लावारिस कार में मिला।

पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतक के बेटे आकाश ढोडी ने हत्यारों के लिए मौत की सजा की मांग की और सरकार से उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी आग्रह किया जो ‘अपना कर्तव्य निभाने में विफल रहे’।

आकाश और उसकी मां ने बृहस्पतिवार को मृतक के भाई पर मामले में शामिल होने का आरोप लगाया था।

मृतक की पत्नी ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, “पुलिस इस मामले को लेकर गंभीर नहीं है। दोनों भाई अक्सर लड़ते रहते थे और मेरे पति को नियमित रूप से धमकाया जाता था। यहां तक ​​कि एक कार दुर्घटना में उन्हें मारने की कोशिश भी की गई थी। उसका भाई शराब माफिया से जुड़ा हुआ है।”

आकाश ने एक दिन पहले आरोप लगाया था, “उसे (मृतक के भाई को) तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मेरे पिता ने शराब से जुड़ी अवैध गतिविधियों के बारे में कई बार शिकायत की थी। मुख्य आरोपी के खिलाफ गुजरात में मामले दर्ज हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2025 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).