देश की खबरें | महाराष्ट्र: ठाणे के महापौर ने शहर में कोविड-19 से हुई मौत के ऑडिट का निर्देश दिया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 30 अक्टूबर ठाणे के महापौर नरेश म्हस्के ने निकाय प्रशासन को ठाणे में कोविड-19 से हुई सभी मौत के ऑडिट का आदेश दिया है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर में BJP नेताओं की हत्या पर बोले IG विजय कुमार- हत्याओं के पीछे पाकिस्तान का हाथ.

ठाणे महानगरपालिका आयुक्त डॉ विपिन शर्मा को बृहस्पतिवार को लिखे एक पत्र में म्हस्के ने इस कार्य के लिए एक समिति गठित करने का निर्देश दिया।

महापौर ने कहा कि महानगरपालिका और प्रशासन ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं और राज्य सरकार के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन किया है।

यह भी पढ़े | PM Modi Inaugurates Arogya Van: गुजरात में PM Modi ने आरोग्य वन का किया उद्घाटन, जानें इसकी खासियत.

उन्होंने कहा कि महामारी से होने वाली मौत की दर को नियंत्रित करने के लिए निकाय द्वारा किये गए कार्य की समीक्षा की आवश्यकता है।

म्हस्के ने कहा कि निकाय की सीमा में कोविड-19 से हुई मौतों का प्रतिदिन ऑडिट करने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)