देश की खबरें | महाराष्ट्र : बलात्कार के बाद किशोरी ने लगाई फांसी, रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले की पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति के खिलाफ अपनी 17 वर्षीय रिश्तेदार के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ठाणे, नौ अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले की पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति के खिलाफ अपनी 17 वर्षीय रिश्तेदार के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, बिहार की रहने वाली पीड़िता पढ़ाई के लिए शिलफाटा इलाके में एक रिश्तेदार के परिवार के साथ रह रही थी।
एक अधिकारी ने बताया कि लड़की ने हाल ही में अपने पिता से फोन पर शिकायत की थी कि परिवार के एक सदस्य ने उसके साथ बार-बार बलात्कार किया और वह उनके साथ रहने से डरती है और घर आना चाहती है।
उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता ने उसे कुछ दिन इंतजार करने के लिए कहा, क्योंकि उनके पास उसे वापस लाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे।
अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता को शुक्रवार को एक कॉल आया कि उसकी बेटी ने कल शाम कथित तौर पर फांसी लगा ली।
उन्होंने बताया कि पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2023 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

