देश की खबरें | महाराष्ट्र: औरंगाबाद में किशोरी और उसके भाई की गला रेत कर हत्या
जियो

औरंगाबाद, 10 जून महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के सतारा क्षेत्र में 18 साल की एक किशोरी और उसके भाई की लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | ITBP में पिछले 24 घंटें में कोरोना का एक नया मामला सामने आया : 10 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सतारा पुलिस थाने के निरीक्षक सुरेंद्र मलाले ने कहा कि किरण खंडडे-राजपूत और उसके 16 वर्षीय भाई को उनके घर में मंगलवार को मृत अवस्था में पाया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि किशोरी और उसके भाई की गला रेत कर हत्या की गई थी।

यह भी पढ़े | हैदराबाद: कोविड-19 से जान गंवाने वाले रोगी के तीमारदारों का डॉक्टर पर हमला, चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन.

उन्होंने कहा कि मृतकों के माता पिता और बड़ी बहन घटना के समय घर पर नहीं थे। जब वे मंगलवार शाम को लौटे तो उन्होंने दोनों को मृत पाया।

उन्होंने कहा कि घर से पांच सौ ग्राम सोना और साढ़े छह हजार नकद लापता है।

अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)