देश की खबरें | महाराष्ट्र : विशेषज्ञों के दल ने कोल्हापुर में कोविड-19 मृत्यु दर की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में वरिष्ठ चिकित्सकों और संभागीय कार्यबल के विशेषज्ञों की एक टीम ने कोल्हापुर पहुंचकर वहां कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुणे, 13 मई महाराष्ट्र में वरिष्ठ चिकित्सकों और संभागीय कार्यबल के विशेषज्ञों की एक टीम ने कोल्हापुर पहुंचकर वहां कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि जिले में बीते एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। साथ ही कोविड मृत्युदर भी 3.4 प्रतिशत से अधिक है।

पुणे संभाग के संभागीय आयुक्त सौरभ राव ने कहा, ''एक संभागीय कार्यबल को मृत्युदर के अधिक होने के कारणों की समीक्षा के लिये कोल्हापुर भेज गया है। इस कार्यबल में कोविड-19 पर राज्य के सलाहकार डॉक्टर सुभाष सालुंखे, डॉक्टर आरती किनिकर तथा डॉक्टर दिलीप कदम शामिल हैं। ''

उन्होंने कहा कि टीम ने जिले का दौरा करके मृत्युदर और संक्रमण की रोकमथाम के लिये जिला प्रशासन द्वारा अपनाई जा रही प्रक्रिया की समीक्षा की।

राव ने कहा, ''मृत्युदर में उतार-चढ़ाव देख जा रहा है, लेकिन दैनिक आधार पर देखें तो यह संभाग और राज्य स्तर के औसत से अधिक है। मृत्युदर के अलावा बीते छह-सात दिन से संक्रमण के मामलों में भी वृद्धि हो रही है।''

उन्होने कहा कि 28 अप्रैल से चार मई और पांच से 11 मई के बीच राज्य की मृत्यु दर क्रमश: 1.34 प्रतिशत और 1.32 प्रतिशत थी।

अधिकारी ने कहा, ''इस अवधि के दौरान कोल्हापुर में मृत्युदर क्रमश: 2.30 प्रतिशत तथा 2.90 प्रतिशत रही जबकि औसत मृत्युदर 3.5 फीसद से अधिक रही। ''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान