एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र : सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई एसयूवी, चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में शुक्रवार सुबह एक एसयूवी सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई।

देश की खबरें | महाराष्ट्र : सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई एसयूवी, चार लोगों की मौत

पुणे (महाराष्ट्र), 12 फरवरी महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में शुक्रवार सुबह एक एसयूवी सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसा सोलापुर-पंढरपुर मार्ग पर कासेगांव के पास सुबह करीब छह बजे हुआ। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है।

पंढरपुर थाने के निरीक्षक किरण अवचार ने कहा, ‘‘ हादसे में हताहत हुए लोग कोल्हापुर जिले के चांदगढ़ तहसील के थे। वे पंढरपुर में भगवान विट्ठल के दर्शन करने जा रहे थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हादसे में एक पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।’’

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार, एसयूवी के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गया।

अवचार ने बताया कि वाहन में कितने लोग सवार थे, इसका पता लगाया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2021 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).