एजेंसी न्यूज

Maharashtra Shocker: पिता ऊंची आवाज में कर रहे थे बात, बेटे ने टोका तो कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार, नागपुर की घटना

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने फोन पर ऊंची आवाज में बात करने को लेकर हुई बहस के बाद अपने बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी

Maharashtra Shocker: पिता ऊंची आवाज में कर रहे थे बात, बेटे ने टोका तो कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार, नागपुर की घटना
(Photo : X)

Maharashtra Shocker: महाराष्ट्र के नागपुर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने फोन पर ऊंची आवाज में बात करने को लेकर हुई बहस के बाद अपने बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार को नागपुर शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर पिपरा गांव में घटी और अगले दिन अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी रामराव काकड़े को गिरफ्तार कर लिया गया.

बेला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘काकड़े द्वारा फोन पर ऊंची आवाज में बात करने को लेकर बेटे सूरज ने आपत्ति जताई तो दोनों के बीच बहस हो गई, जिसके बाद काकड़े ने सूरज पर स्टील की रॉड से वार कर दिया.सूरज को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया. यह भी पढ़े: Maharashtra Shocker: पत्नी की हत्या कर शव को बेड में छुपाया, बदबू दूर करने के लिए जलाईं ढेर सारी अगरबत्तियां

पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त पिता-पुत्र दोनों शराब के नशे में थे.उन्होंने बताया कि काकड़े के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2024 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).