एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | महाराष्ट्र : शिवसेना सांसद राजेंद्र गावित भाजपा में फिर से शामिल

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. शिवसेना सांसद राजेंद्र गावित मंगलवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में फिर से शामिल हो गये।

ताजा खबरें | महाराष्ट्र : शिवसेना सांसद राजेंद्र गावित भाजपा में फिर से शामिल

मुंबई, सात मई शिवसेना सांसद राजेंद्र गावित मंगलवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में फिर से शामिल हो गये।

गावित पालघर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद हैं।

पूर्व कांग्रेसी गावित कांग्रेस-राकांपा गठबंधन सरकार में मंत्री भी रहे हैं। वे 2018 में भाजपा के टिकट पर, उपचुनाव में पालघर से पहली बार सांसद बने।

2019 में अविभाजित शिवसेना ने गावित को अपना उम्मीदवार बनाकर यह सीट ले ली। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने यह सीट बरकरार रखी।

जब 2022 में शिवसेना विभाजित हो गई तो गावित पार्टी के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट में शामिल हो गए।

इस अवसर पर फडणवीस ने कहा कि भाजपा को लगा कि राज्य को गावित की जरूरत है और इसलिए वह पार्टी में लौट आए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने महायुति के सीट-बंटवारे के समझौते में पालघर लोकसभा क्षेत्र ले लिया है और हेमंत सावरा को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2024 01:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).