देश की खबरें | महाराष्ट्र: शेलार ने राउत के निकाय चुनाव में देरी के बयान पर पलटवार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने सोमवार को निकाय चुनावों में देरी और इसे ठाणे के एक अस्पताल में मरीजों की मौत से जोड़ने पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत पर पलटवार किया।

मुंबई, 14 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने सोमवार को निकाय चुनावों में देरी और इसे ठाणे के एक अस्पताल में मरीजों की मौत से जोड़ने पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत पर पलटवार किया।

विधायक शेलार ने कहा कि राउत भूल गए कि शिवसेना ही (यूबीटी) थी जिसने पार्षदों की संख्या बढ़ाने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

संजय राउत ने कहा था कि यदि निकाय चुनाव समय पर हुए होते तो ठाणे के अस्पताल में मरीजों की मौत नहीं होती।

शेलार ने कहा, ‘‘सामना के कार्यकारी संपादक को इससे अवगत होना चाहिए कि उनकी पार्टी ने नगर निकाय में पार्षदों की संख्या बढ़ाने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देते हुए न्यायालय में याचिका दायर की थी। उनकी पार्टी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह नगर निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण का विरोध करती है।’’

उन्होंने कहा कि राउत का बयान अतार्किक हैं और उनका यह बयान नशे के आदी किसी व्यक्ति की तरह था।

ठाणे के कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में शनिवार और रविवार को 24 घंटे की अवधि में 18 लोगों की मौत हो गई थी।

मुंबई और ठाणे सहित महाराष्ट्र के प्रमुख शहरों में निकाय चुनाव पिछले साल की शुरुआत से ही कोविड-19 महामारी और आरक्षण से संबंधित अन्य मुद्दों के कारण लंबित हैं।

इन नगर निकायों को अब प्रशासक चला रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू