एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र : ट्रक के अचानक रुक जाने से पीछे चल रही बस में बैठे सात लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नागपुर के पास एक ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगा देने से उसके पीछे आ रही बस में सवार सात लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति ने ट्रक की तरफ पत्थर फेंक दिया था जिस कारण चालक को ब्रेक लगाना पड़ा।

देश की खबरें | महाराष्ट्र : ट्रक के अचानक रुक जाने से पीछे चल रही बस में बैठे सात लोग घायल

नागपुर, 15 जुलाई नागपुर के पास एक ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगा देने से उसके पीछे आ रही बस में सवार सात लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त एक व्यक्ति ने ट्रक की तरफ पत्थर फेंक दिया था जिस कारण चालक को ब्रेक लगाना पड़ा।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर को नागपुर-भंडारा मार्ग पर हुई जिसमें बस के चालक और परिचालक के अलावा पांच यात्रियों को चोटें आईं।

मउदा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक हेमंतकुमार खराबे ने बताया, “ट्रक और बस नागपुर से भंडारा जा रहे थे। लेकिन ट्रक के चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए जब एक मानिसक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने उसके वाहन की तरफ पत्थर फेंक दिया।’’

उन्होंने बताया कि बस भी ट्रक के पीछे-पीछे बहुत तेज गति से जा रही थी। जैसे ट्रक की गति अचानक से कम हुई, बस चालक ने भी ब्रेक लगा दिए और पीछे से सीधी टक्कर होने से बचा लिया। बस का दाहिना हिस्सा ट्रक से टकराने के बाद बस की दिशा बदल गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में बैठे सात लोग घायल हो गए। साथ ही बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति घटना के बाद मौके से निकलने में कामयाब हो गया।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल ले गई।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक अपराध दर्ज कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2021 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).