एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र: आरक्षण कार्यकर्ता जरांगे जालना के अस्पताल में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के जालना जिले के एक निजी अस्पताल में मंगलवार को आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे को कमजोरी और बेचैनी की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया। अस्पताल के एक चिकित्सक ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र: आरक्षण कार्यकर्ता जरांगे जालना के अस्पताल में भर्ती

जालना, 29 जुलाई महाराष्ट्र के जालना जिले के एक निजी अस्पताल में मंगलवार को आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे को कमजोरी और बेचैनी की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया। अस्पताल के एक चिकित्सक ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जरांगे को शाम के समय शाहगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

साकुंडे अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि जरांगे को ‘हाइपरएसिडिटी’ (पेट में अत्यधिक अम्ल बनना), उल्टी और निम्न रक्तचाप की शिकायत थी।

उन्होंने बताया कि चिकित्सा दल ने आवश्यक उपचार प्रदान किया और अब उनकी हालत स्थिर है।

अस्पताल ने बताया कि निगरानी के बाद जरांगे को छुट्टी दे दी जाएगी।

इससे पहले, मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर कई बार भूख हड़ताल कर चुके जरांगे ने दिन में 29 अगस्त को नए सिरे से आंदोलन की चेतावनी दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2025 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).