एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र : आयकर आयुक्त के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि एक महिला डॉक्टर ने आयकर आयुक्त पर शादी का भरोसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भपात के लिए बाध्य करने का आरोप लगाया है।

देश की खबरें | महाराष्ट्र : आयकर आयुक्त के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि एक महिला डॉक्टर ने आयकर आयुक्त पर शादी का भरोसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भपात के लिए बाध्य करने का आरोप लगाया है।

35 वर्षीय अभियुक्त पुड्डुचेरी का रहने वाला है।

एक पुलिस अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी नागपुर के सरकारी अस्पताल में काम करने वाली महिला डॉक्टर के संपर्क में आया। वह राष्ट्रीय प्रत्यक्ष कर अकादमी में प्रशिक्षण के लिए वर्ष 2019 से ही नागपुर में रह रहा था।

शिकायत के मुताबिक आरोपी एक दिन अस्पताल में इलाज के लिए गया जहां उसकी दोस्ती महिला डॉक्टर से हो गयी।

प्राथमिकी के हवाले से अधिकारी ने बताया कि जब महिला डॉक्टर ने बताया कि वह प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है तब आरोपी ने अपना फोन नंबर महिला डॉक्टर को दे दिया।

इसके बाद आरोपी ने महिला से शादी करने का भरोसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए।

आरोपी ने कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच लीं। महिला जब गर्भवती हो गयी तो आरोपी ने उससे गर्भपात कराने के लिए कहा।

शादी के लिए कहने पर आरोपी ने महिला की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी भी दी।

अधिकारी के बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2021 01:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).