देश की खबरें | महाराष्ट्रः छात्राओं के शौचालय में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के आरोप में प्रधानाचार्य की पिटाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक निजी स्कूल में छात्राओं के शौचालय में सीसीटीवी लगवाने के अभिभावकों के आरोप के बाद एक दक्षिणपंथी संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य पर कथित रूप से हमला किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुणे, छह जुलाई महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक निजी स्कूल में छात्राओं के शौचालय में सीसीटीवी लगवाने के अभिभावकों के आरोप के बाद एक दक्षिणपंथी संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य पर कथित रूप से हमला किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंगलवार दोपहर हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया मंचों पर कई बार पोस्ट किया गया। इस वीडियो में प्रधानाचार्य के कपड़े फटे हुए दिखाई दे रहे हैं और भीड़ को स्कूल परिसर में उनके (प्रधानाचार्य) पीछे भागते हुए देखा जा सकता है। घटना तालेगांव दाभाडे में स्थित एक निजी स्कूल की है।

तालेगांव एमआईडीसी पुलिस निरीक्षक रंजीत सावंत ने कहा कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में अभिभावकों ने स्कूल पर छात्राओं के शौचालय में सीसीटीवी लगाने, विद्यार्थियों को 'बाइबल' से प्रार्थना कराने और हिंदू पर्वों पर विद्यार्थियों को छुट्टी न देने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा, ''हम अभिभावकों द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कर रहे हैं।'' पुलिस के मुताबिक, आरोपों के बाद एक दक्षिणपंथी संगठन के सदस्यों ने स्कूल के प्रधानाचार्य की कथित रूप से पिटाई की, जो एक ईसाई है।

एक अभिभावक की ओर से दावा किया गया कि लड़कियों के शौचालय में सीसीटीवी लगाया गया था और यहां विद्यार्थियों को ईसाई संस्कृति से अवगत कराने का प्रयास किया जा रहा था।

जब स्कूल के अधिकारियों से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने इस मामले पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला