एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र: पॉवरलूम कर्मी की चाकू मारकर हत्या

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित अजीत पटेल और दो अन्य व्यक्ति शनिवार सुबह भिवंडी स्थित पॉवरलूम कारखाने की तरफ जा रहे थे तभी मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने खारीवली रोड पर धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया।

महाराष्ट्र: पॉवरलूम कर्मी की चाकू मारकर हत्या
जमात

ठाणे, 19 अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 36 वर्षीय पॉवरलूम कर्मचारी की दो अज्ञात व्यक्तियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित अजीत पटेल और दो अन्य व्यक्ति शनिवार सुबह भिवंडी स्थित पॉवरलूम कारखाने की तरफ जा रहे थे तभी मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने खारीवली रोड पर धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि दो अन्य कर्मचारी तो वहां से भाग गए लेकिन हमलावरों ने अजीत को पकड़ लिया और उस पर चाकू से कई वार किये।

पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302(हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों की तलाश जारी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस को संदेह है कि हमलावरों ने पीड़ित को लूटने के इरादे से मारा होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2020 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).