एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र: ब्लैक फंगस के कारण दोनों आंखें गंवा चुके पुलिसकर्मी ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ब्लैक फंगस संक्रमण के चलते हाल में अपनी दोनों आंखें गंवा चुके 46 वर्षीय एक पुलिसकर्मी ने शनिवार को यहां खुद को गोली मार कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र: ब्लैक फंगस के कारण दोनों आंखें गंवा चुके पुलिसकर्मी ने आत्महत्या की

नागपुर (महाराष्ट्र), तीन जुलाई ब्लैक फंगस संक्रमण के चलते हाल में अपनी दोनों आंखें गंवा चुके 46 वर्षीय एक पुलिसकर्मी ने शनिवार को यहां खुद को गोली मार कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हेड कांस्टेबल प्रमोद मेरगुरवर ने शहर के मणकापुरा इलाका स्थित आवास पर दोपहर करीब तीन बजे अपनी पिस्तौल से मुंह में गोली मार ली।

अधिकारी ने बताया कि मेरगुरवर कुछ साल पहले प्रतिनियुक्ति पर विशेष सुरक्षा इकाई (एसपीयू) में शामिल हुए थे। वह कोरोना वायरस संक्रमण से उबर गये थे, लेकिन बाद में ब्लैक फंगस (म्युकोरोमाइकोसिस) से संक्रमित हो गये थे।

उन्होंने बताया कि मेरगुरवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिस दौरान चिकित्सकों को उनकी एक आंख निकालनी पड़ी और जब संक्रमण तेजी से फैलना शुरू हुआ तब उन्होंने दूसरी आंख भी गंवा दी।

अधिकारी ने बताया कि रोग से उबरने के बाद पुलिसकर्मी अवसाद में थे।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और दुर्घटनावश हुई मौत का एक मामला दर्ज किया गया है।

मेरगुरवर के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2021 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).