एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र : शेयर बाजार में नुकसान होने पर पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर में शेयर बाजार में नुकसान होने के बाद शनिवार को एक पुलिसकर्मी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र : शेयर बाजार में नुकसान होने पर पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

नागपुर, 18 जनवरी महाराष्ट्र के नागपुर में शेयर बाजार में नुकसान होने के बाद शनिवार को एक पुलिसकर्मी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि हवलदार विशाल तुमसरे (50) राज्य रिजर्व पुलिस बल में कुछ समय सेवा देने के बाद 2023 से ठाणे ग्रामीण पुलिस का हिस्सा था।

उन्होंने बताया कि तुमसरे ने हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत वृंदावन इलाके में पुलिस अधीक्षक के घर के बाहर गार्ड ड्यूटी के दौरान सुबह छह बजे अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस अधीक्षक (एसपी) हर्ष पोद्दार ने तुरंत विशाल को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुंचाया। तुमसरे की हालत गंभीर है।’’

पोद्दार ने बताया कि गार्ड के प्रविष्टि रजिस्टर से मिले नोट में कहा गया है कि शेयर बाजार में नुकसान के कारण उसने यह कदम उठाया।

एसपी ने बताया कि हिंगना पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2025 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).