देश की खबरें | महाराष्ट्र: सोशल मीडिया पर आत्मघाती पोस्ट देखकर पुलिस ने दो की जान बचायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने सोशल मीडिया पर आत्मघाती विचार पोस्ट करने वाले दो लोगों की समय रहते जान बचा ली। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 17 फरवरी मुंबई पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने सोशल मीडिया पर आत्मघाती विचार पोस्ट करने वाले दो लोगों की समय रहते जान बचा ली। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि साइबर पुलिस के ट्विटर विश्लेषण प्रकोष्ठ ने कक्षा 12वीं के एक छात्र के एक ट्वीट की जांच की, जिसमें उसने 14 फरवरी को अपनी पढ़ाई को लेकर तनावग्रस्त होकर आत्महत्या करने की सोचने के बारे में लिखा था।

उन्होंने कहा कि एक जांच में पता चला कि वह अमरावती शहर का रहने वाला है और इस वजह से वहां की पुलिस को ट्वीट के बारे में सूचित किया गया था।

उन्होंने कहा कि छात्र का पता लगाने के लिए एक टीम का गठन किया गया था, जिसका बाद में पता लगाकर काउंसलिंग के लिए भेजा गया।

अधिकारी ने कहा कि इसी तरह साइबर पुलिस ने एक फेसबुक पोस्ट का विश्लेषण किया जिसमें एक व्यक्ति ने मंगलवार रात को आत्महत्या करने का विचार आने के बारे में लिखा था ।

उन्होंने कहा कि तकनीकी सहायता से पोस्ट का विश्लेषण करने पर उस व्यक्ति का बोरीवली में पता लगाया गया।

उन्होंने कहा कि साइबर पुलिस ने एमएचबी पुलिस थाने को उस आदमी के बारे में सचेत किया और रात भर प्रयास करने के बाद उसका पता लगा लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\