देश की खबरें | महाराष्ट्र पुलिस को 59 पदक, नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए उपनिरीक्षक समेत 17 को वीरता पदक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 2020 में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस उपनिरीक्षक धनजी होनमाने राज्य के उन 17 पुलिस कर्मियों में शामिल हैं, जिन्हें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पदक के लिए चुना गया है।
मुंबई, 14 अगस्त महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में 2020 में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस उपनिरीक्षक धनजी होनमाने राज्य के उन 17 पुलिस कर्मियों में शामिल हैं, जिन्हें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पदक के लिए चुना गया है।
केंद्र सरकार ने बुधवार को विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य बलों के 1,037 पुलिस कर्मियों के लिए सेवा पदक की घोषणा की।
महाराष्ट्र पुलिस बल के लिए कुल 59 पदक घोषित किए गए हैं जिनमें से 17 वीरता के लिए, तीन विशिष्ट सेवा के लिए और 39 सराहनीय सेवा के लिए दिए जाएंगे।
भामरागढ़ त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) के प्रभारी एवं पुलिस उप निरीक्षक होनमाने मई 2020 में गढ़चिरौली में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सी 60 कमांडो किशोर आत्राम के साथ शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।
गढ़चिरौली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुणाल तारे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी कुणाल सोनवणे, पीएसआई दीपक औटे, राहुल देवहाड़े, विजय सकपाल, पुलिस कांस्टेबल नागेशकुमार माधरबोइना, शकील शेख, विश्वनाथ पेडम, विवेक नरोटे, मोरेश्वर पोटावी, कैलाश कुलमेथे, कोटला कोरामी, कोरके वेलाडी , महादेव वानखेड़े, महेश मिच्छा, समय्या आसम उन कर्मियों में शामिल हैं जिन्हें नक्सलियों के खिलाफ तीन अभियानों के लिए वीरता पदक के लिए चुना गया है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चिरंजीव प्रसाद, एसीपी सतीश गोवेकर और राजेंद्र दहले को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जाएगा।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्ता शिंदे, उप महानिरीक्षक संदीप दीवान, पुलिस उपाधीक्षक शिवाजी फड़तारे, विनीत चौधरी, पुलिस अधीक्षक संजय खाड़े सहित 39 पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जाएगा।
छत्रपति संभाजीनगर के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक द्वारकादास भांगे भी उन पुलिस कर्मियों में शामिल हैं जिन्हें सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2024 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

