खेल की खबरें | महाराष्ट्र ओपन शतरंज : अलेक्जेंद्रोव ने सेनगुप्ता को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ग्रैंडमास्टर अलेक्सेज अलेक्जेंद्रोव ने दसवें दौर में भारतीय ग्रैंडमास्टर दीप सेनगुप्ता को हराकर पहले महाराष्ट्र इंटरनेशनल ओपन ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट में ताजिकिस्तान के फारूख अमोनातोव के साथ संयुक्त बढत हासिल कर ली ।

पुणे, सात जून ग्रैंडमास्टर अलेक्सेज अलेक्जेंद्रोव ने दसवें दौर में भारतीय ग्रैंडमास्टर दीप सेनगुप्ता को हराकर पहले महाराष्ट्र इंटरनेशनल ओपन ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट में ताजिकिस्तान के फारूख अमोनातोव के साथ संयुक्त बढत हासिल कर ली ।

अलेक्जेंद्रोव ने सेनगुप्ता को 54 चालों में हराया । वहीं अमोनातोव ने भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन कल्याण को 31 चालों में मात दी ।

अलेक्जेंद्रोव और अमोनातोव के अब आठ आठ अंक हैं । कल्याण उनसे आधा अंक पीछे है ।

बोरिस सावचेंको, लुका पाइशाजे, सेनगुप्ता और आदित्य मित्तल तीसरे स्थान पर हैं ।

ग्रैंडमास्टर सावचेंको और पाइशाजे ने क्रमश: किरिल स्तुपाक और मिहेल निकितेंको से ड्रॉ खेला । वहीं मित्तल और एल आर श्रीहरि की बाजी ड्रॉ रही ।

एम आर ललित बाबू ने नीलेश साहा से ड्रॉ खेला ।

आखिरी दौर बुधवार को खेला जायेगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\