देश की खबरें | महाराष्ट्र: नासिक में एक बस के गहरे खड्ड में गिरने से एक महिला की मौत, 19 अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नासिक जिले में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की एक बस बुधवार सुबह एक खड्ड में गिर गई, जिससे एक महिला की मौत हो गई जबकि 19 अन्य लोग घायल हुए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 12 जुलाई नासिक जिले में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की एक बस बुधवार सुबह एक खड्ड में गिर गई, जिससे एक महिला की मौत हो गई जबकि 19 अन्य लोग घायल हुए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।
उन्होंने बताया कि हादसा कलवन तालुका में सप्तश्रृंगी गढ़ घाट खंड पर वाणी में गणेश मंदिर के पास सुबह करीब पौने छह बजे हुआ।
अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात एमएसआरटीसी की बस बुलढाणा जिले के खमगांव से सप्तश्रृंगी गढ़ आई थी। बुधवार सुबह वापस लौटते समय चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वह 150 फुट गहरे खड्ड में गिर गई।
उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासी, पुलिस तथा अन्य एजेंसियों के कर्मी मौके पर पहुंचे और बचाव एवं तलाश अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि हादसे में एक महिला की मौत हो गई और बस के चालक तथा परिचालक सहित 19 लोग घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि जिला संरक्षक मंत्री दादा भुसे दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2023 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

