देश की खबरें | महाराष्ट्र : विवाहेत्तर संबंध के शक में पालघर में व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पालघर जिले में 55 वर्षीय एक व्यक्ति को उसकी पत्नी के हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का संदेह था। ।
पालघर, 24 अप्रैल महाराष्ट्र के पालघर जिले में 55 वर्षीय एक व्यक्ति को उसकी पत्नी के हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का संदेह था। ।
विरार इलाके के नरेश पाटिल वाड़ी स्थित एक फार्महाउस में मंगलवार को अज्ञात महिला का शव और पास में खून से सना पत्थर मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शाहूराज राणावरे ने कहा कि बाद में कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला को अक्सर इस इलाके में कबाड़ इकठ्ठा करते देखा जाता था।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान, पुलिस ने मृतक की पहचान विरार के फुलपाड़ा रोड़ के पास नाग्य कात्कारी पाड़ा निवासी 50 वर्षीय महिला के रुप में की।
महिला के परिवार के सदस्यों से पूछताछ में उनके बयानों में विसंगतियां सामने आईं, खास कर उसके पति के बयान में।
अधिकारी ने बताया कि गहन पूछताछ के बाद महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी पर इलाके के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था जिसके कारण उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे।
महिला सोमवार देर रात घर से निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। उसके पति ने उसकी तलाश की और उसे नरेश पाटिल वाड़ी इलाके में एक खेत में सोते हुए पाया।
अधिकारी ने बताया कि दंपति के बीच बहस हुई थी और महिला ने घर लौटने से इनकार कर दिया।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने गुस्से में पास पड़ा एक भारी पत्थर उठाकर उस पर कई वार किये जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)(हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2025 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

