देश की खबरें | महाराष्ट्र: ‘द केरल स्टोरी’ पर बयान के लिए राकांपा नेता अव्हाण के खिलाफ गैर संज्ञेय अपराध दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे पुलिस ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी ’ पर बयान के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता जितेन्द्र अव्हाण के खिलाफ गैर संज्ञेय अपराध दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ठाणे,10 मई ठाणे पुलिस ने फिल्म ‘द केरल स्टोरी ’ पर बयान के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता जितेन्द्र अव्हाण के खिलाफ गैर संज्ञेय अपराध दर्ज किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि वर्तक नगर पुलिस थाने में यह मामला दर्ज किया गया। एक कार्यकर्ता ने अव्हाण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसमें कहा गया है अव्हाण ने दावा किया है कि यह फर्जी घटनाओं पर आधारित है।
अव्हाण ने मामले की प्रति को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है।
गौरतलब है कि गैर संज्ञेय अपराध में पुलिस वारंट के बिना किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकती और अदालत की अनुमति के बिना जांच शुरू नहीं कर सकती।
अव्हाण ने कहा था कि ‘द केरल स्टोरी’ काल्पनिक बातें बता रही है और इसके निर्माता को सरेआम लटका दिया जाना चाहिए।
राकांपा नेता ने कहा था,‘‘ उन्होंने न केवल केरल की छवि खराब की है बल्कि राज्य की महिलाओं का भी अपमान किया है..।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)