एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र: ठाणे में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के नौ नागरिक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक चॉल में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के नौ नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र: ठाणे में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के नौ नागरिक गिरफ्तार

ठाणे, 31 जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक चॉल में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेश के नौ नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कोनगांव थाने के उपनिरीक्षक राजेंद्र डोंगरे ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने बुधवार दोपहर भिवंडी के ठाकुर पाड़ा इलाके में एक चॉल पर छापा मारा और इस समूह को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उस मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया जिसने उन्हें अपना मकान किराए पर दिया था।

उन्होंने कहा कि आरोपी यात्रा और प्रवास से संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहे। उनके पास से बरामद पहचान पत्र जाली थे, जिन्हें अवैध रूप से प्राप्त किया गया था।

उपनिरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने उनके पास से 70 हजार रुपये मूल्य के छह मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम की धारा 336 (2) (जालसाजी) समेत अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि मकान मालिक को भी सह-आरोपी बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि आरोपी भारत में कैसे घुसे और क्या वे अवैध प्रवासियों के गिरोह का हिस्सा तो नहीं हैं।

प्राधिकारियों ने मकान मालिकों से कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए अपनी संपत्ति किराये पर देने से पहले किरायेदार के दस्तावेजों का सत्यापन कराने का आग्रह किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2025 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).