देश की खबरें | महाराष्ट्र : एनडीए ने हिमस्खलन और हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) ने पिछले एक महीने में हिमस्खलन में जान गंवाने वाले तीन अधिकारियों और हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए एक अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुणे, सात अक्टूबर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) ने पिछले एक महीने में हिमस्खलन में जान गंवाने वाले तीन अधिकारियों और हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए एक अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती और मेजर अनुज राजपूत के सम्मान में बुधवार को पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
इस संबंध में जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि एनडीए के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल असित मिस्त्री ने अकादमी के अन्य अधिकारियों, सिविल प्रशिक्षकों और कैडेट के साथ 'हट ऑफ रिमेंबरेंस' में दिवंगत अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी।
लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती एनडीए के पूर्व छात्र थे। उन्हें भारतीय नौसेना की कार्यकारी ब्रांच में शामिल किया गया था।
अधिकारी 20-सदस्यीय अभियान का हिस्सा थे, जिसे तीन सितंबर को मुंबई में माउंट त्रिशूल (7,120 मीटर) पर चढ़ने के लिए हरी झंडी दिखाई गई थी। वे दो अक्टूबर को शिखर के पास हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे।
एनडीए ने मेजर अनुज राजपूत को भी श्रद्धांजलि दी, जिनकी 22 सितंबर को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में पटनी टॉप के पास एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)