देश की खबरें | महाराष्ट्र: राकांपा नेता दिलीप वलसे पाटिल बने नए गृह मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटिल को सोमवार को महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया।

मुंबई, पांच अप्रैल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटिल को सोमवार को महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया।

इससे पहले दिन में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के वसूली संबंधी आरोपों पर उच्च न्यायालय द्वारा सीबीआई जांच का आदेश दिए जाने के बाद सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अनिल देशमुख का त्यागपत्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भेजा और इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया।

साथ ही मुख्यमंत्री ने पत्र में वलसे पाटिल को गृह विभाग का प्रभार सौंपे जाने का भी उल्लेख किया।

वर्तमान में वलसे पाटिल आबकारी एवं श्रम मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे हैं।

बयान के मुताबिक, अब श्रम मंत्रालय का प्रभार ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ जबकि आबकारी विभाग का प्रभार उप मुख्यमंत्री अजित पवार संभालेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now