एजेंसी न्यूज

Baba Siddiqui Murder Case: मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में आरोपियों के खिलाफ मकोका लगाया

मुंबई पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ कठोर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की धाराएं लगाई हैं.अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Baba Siddiqui Murder Case: मुंबई पुलिस ने बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में आरोपियों के खिलाफ मकोका लगाया
Baba Siddiqui (img: Instagram)

मुंबई, 30 नवंबर : मुंबई पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ कठोर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की धाराएं लगाई हैं.अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. अपराध शाखा ने अब तक इस मामले में कथित मुख्य शूटर शिव कुमार गौतम सहित 26 लोगों को गिरफ्तार किया है.

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बिना विस्तृत जानकारी दिए बताया कि बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में मकोका की धाराएं लगाई गई हैं. उन्होंने बताया कि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि मकोका के तहत पुलिस के समक्ष दिए गए इकबालिया बयान अदालत में सबूत के तौर पर स्वीकार्य हैं. मकोका के तहत जमानत मिलना भी मुश्किल है. यह भी पढ़ें : चुनाव नतीजे जनता की इच्छा के खिलाफ आने के कारण महाराष्ट्र आठ दिनों से बिना मुख्यमंत्री के: राउत

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री 66 वर्षीय सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा ईस्ट में उनके बेटे व विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. संदिग्ध मुख्य साजिशकर्ता शुभम लोनकर और जीशान मोहम्मद अख्तर अब भी फरार हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2024 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).