देश की खबरें | महाराष्ट्र: महिला एवं बाल विकास मंत्री ने भंडारा अस्पताल का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर ने सोमवार को भंडारा अस्पताल का दौरा किया जहां आग लगने से 10 शिशुओं की मौत हो गई थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भंडारा, 11 जनवरी महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर ने सोमवार को भंडारा अस्पताल का दौरा किया जहां आग लगने से 10 शिशुओं की मौत हो गई थी।

मंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्वित करने का निर्देश दिया कि उन माताओं और परिवारों की उचित देखभाल की जाए जिन्होंने हादसे में अपने बच्चे खो दिये हैं।

आग में जान गंवाने वाले कुछ बच्चों की माताएं भंडारा में विभिन्न सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती हैं।

भंडारा में चार मंजिला जिला अस्पताल की नवजात विशेष देखभाल इकाई में गत शुक्रवार देर रात आग लगने से 10 बच्चों की मौत हो गई थी।

सोमवार को ठाकुर ने अस्पताल का दौरा किया और जिला कलेक्टर एवं स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ चर्चा की।

ठाकुर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आग की घटना में अपने बच्चे गंवाने वाली माताओं और परिवारों की पूरी देखभाल की जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now