देश की खबरें | सुशांत मामले में महाराष्ट्र के मंत्री ने कहा: न्यायालय के निर्देशों के मुताबिक राज्य सरकार काम करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने यहां शनिवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में राज्य सरकार उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के मुताबिक काम करेगी। साथ ही, मुंबई पुलिस पेशेवर तरीके से जांच कर रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नागपुर (महाराष्ट्र), आठ अगस्त महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने यहां शनिवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में राज्य सरकार उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के मुताबिक काम करेगी। साथ ही, मुंबई पुलिस पेशेवर तरीके से जांच कर रही है।

इस विषय की जांच पटना पुलिस की एक प्राथमिकी के आधार पर सीबीआई द्वारा अपने हाथों में लेने के दो दिनों बाद देशमुख की यह टिप्पणी आई है।

यह भी पढ़े | राष्ट्रीय स्वछता केंद्र का उद्घाटन बाद पीएम मोदी ने राजघाट पर स्वच्छ भारत मिशन पर बनी शॉर्ट फिल्म देखी: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उल्लेखनीय है कि इस विषय में पटना पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें अदाकारा रिया चक्रवर्ती पर कथित साजिश रचने और सुशांत को आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोप लगाये गये थे।

देशमुख ने संवाददताओं से कहा, ‘‘मुंबई पुलिस मामले की पेशेवर तरीके से जांच कर रही है। जांच कैसे आगे बढ़ती है, वह शीर्ष न्यायालय के आदेश पर निर्भर करेगा, जो 11 अगस्त को इस विषय की सुनवाई करेगा। हम शीर्ष न्यायालय के निर्देशों के मुताबिक आगे बढ़ेंगे। ’’

यह भी पढ़े | Karnataka Rains: कर्नाटक के तटीय और आंतरिक भागों में भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया अलर्ट.

रिया ने उच्चतम न्यायालय का रुख कर अधिकार क्षेत्र के आधार पर प्राथमिकी पटना से मुंबई स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। इस प्राथमिकी में उन पर अभिनेता को आत्महत्या के लिये उकसाने का अरोप है। सुशांत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने आवास में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।

शीर्ष न्यायालय ने अदाकारा की याचिका पर हाल ही में बिहार, महाराष्ट्र सरकार और दिवंगत अभिनेता के पिता कृष्ण किशोर सिंह से जवाब मांगा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस