देश की खबरें | महाराष्ट्र के मंत्री का दावा, भाजपा के कुछ विधायक कांग्रेस के संपर्क में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एवं कांग्रेस की नेता यशोम​ती ठाकुर ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रदेश में भाजपा के 105 में से कुछ विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं और अगर उनके नाम सार्वजनिक कर दिये गये तो 'भूकंप' आ जायेगा ।

मुंबई, 17 जुलाई महाराष्ट्र सरकार में मंत्री एवं कांग्रेस की नेता यशोम​ती ठाकुर ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रदेश में भाजपा के 105 में से कुछ विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं और अगर उनके नाम सार्वजनिक कर दिये गये तो 'भूकंप' आ जायेगा ।

भाजपा की 'सत्ता की भूख' और उनकी 'गंदी राजनीति' के लिये विपक्षी दल पर हमला बोलते हुये ठाकुर ने कहा कि महाराष्ट्र ने देश को एक नया सूत्र दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि शिव सेना की अगुवाई वाली महा विकास अघाडी सरकार स्थिर है ।

यह भी पढ़े | Kerala Gold Smuggling Case: कस्टम विभाग ने दो और लोगों, अबुबकर और अब्दुल हमीद को किया गिरफ्तार.

ट्विटर पर एक वीडियो संदेश साझा करते हुये ठाकुर ने भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला और कहा कि वह ऐसे लोगों से घिरे हैं जो बाहरी है ।

वह उन नेताओं का हवाला दे रही थी जिन्होंने प्रदेश में पिछले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस एवं राकांपा छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया था ।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 1733 नए मामले सामने आए : 17 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

ठाकुर ने कहा, 'यह दर्शाता है कि वे कितने कमजोर हैं । भाजपा के 105 विधायकों में से कितने लोग दूसरे दलों से आये हैं ? क्या आप गारंटी लेते हैं कि वे सब हमेशा भाजपा के साथ रहेंगे ? पार्टी के 105 विधायकों में से उन विधायकों के नाम का खुलासा हो जाये, जो कांग्रेस के संपर्क में हैं तो भूकंप आ जायेगा।'

कांग्रेस नेता ने भाजपा की आलोचना करते हुये कहा कि केंद्र में बहुमत की सरकार होने के बावजूद यह राज्यों में दूसरी पार्टी की सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है।

प्रदेश की महिला एवं बाल कल्याण​ विभाग मंत्री ने कहा, 'भाजपा की सत्तालोलुपता और गंदी राजनी​ति कर्नाटक, मध्य प्रदेश और अब राजस्थान में दिखी है ।

उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र सरकार स्थिर है, राज्य ने देश को नया सूत्र दिया है और मुझे लगता है कि यह सफल होगा ।

पिछले साल नवंबर में महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस एवं राकांपा ने मिल कर उद्धव ठाकरे की अगुवाई में सरकार का गठन किया था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\