Maharashtra Rain: मुंबई से सटे ठाणे में भारी बारिश का कहर, उफनते नाले में गिरने से तेज बहाव में व्यक्ति बहा

ठाणे शहर के कलवा में 45 वर्षीय एक व्यक्ति फिसलकर उफनते नाले में गिर गया और पानी के तेज बहाव में बह गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

photo Credits ANI

ठाणे (महाराष्ट्र), 28 जुलाई: ठाणे शहर के कलवा में 45 वर्षीय एक व्यक्ति फिसलकर उफनते नाले में गिर गया और पानी के तेज बहाव में बह गया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को रात करीब साढ़े 11 बजे हुई. यह भी पढ़ें: Mumbai Rains: लगातार बारिश के बाद मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली एक और झील हुई ओवरफ्लो (Watch Video)

कलवा थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पीड़ित की पहचान रमेश तकी के रूप में हुई है जो महात्मा फुले नगर इलाके में टहल रहा था. तभी वह दुर्घटनावश फिसल कर नाले में गिर गया और पानी के तेज बहाव में बह गया.’’ उन्होंने कहा कि स्थानीय दमकल केंद्र और ठाणे नगर निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के कर्मियों ने तलाश अभियान शुरू किया लेकिन रमेश का पता नहीं चल सका.

ठाणे में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के बाद कई नाले उफान पर हैं. आरडीएमसी प्रमुख यासिन तडवी ने बताया कि ठाणे शहर में शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 166.31 मिलीमीटर बारिश हुई. पड़ोसी पालघर जिले में अधिकारियों ने बताया कि जिले में पिछले 24 घंटे में सुबह आठ बजे तक औसतन 185.10 मिलीमीटर बारिश हुई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम, IMD से जानें वेदर का ताज अपडेट

Asha Bhosle Funeral: आशा भोसले का आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, नेता, अभिनेता सहित चाहने वाले अन्य लोग सुबह 11 बजे से कर सकेंगे दर्शन

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड