एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र: पत्नी का यौन उत्पीड़न करने, उसे घर में कैद करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में अपनी पत्नी का कथित तौर यौन उत्पीड़न करने और करीब डेढ़ वर्ष से पत्नी और तीन बच्चियों को घर के भीतर बंद रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

देश की खबरें | महाराष्ट्र: पत्नी का यौन उत्पीड़न करने, उसे घर में कैद करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

मुंबई, तीन जून महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में अपनी पत्नी का कथित तौर यौन उत्पीड़न करने और करीब डेढ़ वर्ष से पत्नी और तीन बच्चियों को घर के भीतर बंद रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि सोमवार को पंढरपुर शहर के झेंडे गली इलाके में पुलिस ने एक घर पर छापा मारा और वहां से एक महिला (41) और उसकी तीन बेटियों को निकाला। महिला के पति को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) तथा अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब एक महिला को उस घर के बाहर कागज का एक टुकड़ा पड़ा मिला जिस पर मदद मांगी गई थी। महिला ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया।

इसके बाद पंढरपुर पुलिस के निर्भया दस्ते ने घर पर नजर रखना शुरू किया और पीड़ितों को वहां से निकाला। महिला की बेटियों की आयु आठ वर्ष से 14 वर्ष के बीच है।

मामले की जांच के दौरान पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि लड़के को जन्म नहीं देने से नाराज पति ने उसे घर के भीतर एक कमरे में डेढ़ साल से कैद कर रखा था।

महिला ने शिकायत में बताया कि पति उसका यौन उत्पीड़न करता था। उसने बताया कि पति ने उसे कई बार गर्भपात करवाने के लिए मजबूर किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2021 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).